कौन हैं चलती ट्रेन में हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाने वाले अंकल, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब है वायरल
Uttar Pradesh News : ट्रेन में कभी लड़ाई-झगड़े और गुत्थम गुत्था के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. हालांकि…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : ट्रेन में कभी लड़ाई-झगड़े और गुत्थम गुत्था के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अंकल का ऐसा डांस वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिन बन सकता है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मस्तमौला अंकल ट्रेन में बिंदास अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. अंकल ने हरियाणवी गाने ‘रात में नींद ना आवे’ पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि ट्रेन में मौजूद लोगों पर भी मस्ती छा गया.









