UPTak Baithak Logo

‘बाबू आ जाओ न प्लीज’…दिल्ली से महराजगंज पहुंची प्रेमिका, पर प्रेमी ने कर दिया ये बड़ा खेल

उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां दिल्लीकी रहने वाली लड़की अपने प्रेमी से मिलने पहुंची, लेकिन उसके साथ धोखा हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां दिल्लीकी रहने वाली लड़की अपने प्रेमी से मिलने पहुंची, लेकिन उसके साथ धोखा हो गया. बता दें कि दोनों की दोस्ती करीब 5 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी. वह घरवालों से बगावत कर महराजगंज बस स्टेशन पहुंची. प्रेमी का इंतजार करने लगी. देर रात तक जब प्रेमी नहीं पहुंचा तो वहां मौजूद दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस वाले लड़की को महिला थाने ले गए और उसके परिजनों को दी गई. फिर परिजनों ने एक स्थानीय रिश्तेदार को बुलाकर लड़की को सुपुर्द कर दिया.