लेटेस्ट न्यूज़

पिता की डांट से नाराज छात्रा जान देने को छत पर चढ़ी, वहां पहुंचे ACP ने जो कहा, उसकी जिंदगी बची

Ghaziabad News: यूपी पुलिस कभी अपने गुड वर्क से तो कभी अपने विवादों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहती है. मगर यूपी के गाजियाबाद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghaziabad News: यूपी पुलिस कभी अपने गुड वर्क से तो कभी अपने विवादों की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहती है. मगर यूपी के गाजियाबाद से जो मामला सामने आया है, वह यूपी पुलिस के पुलिसकर्मियों की संवेदना दिखाता है. दरअसल गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड इलाके में क्लास-10 में पढ़ने वाली छात्रा अपने पिता की डांट से नाराज हो गई और वह इमारत की छत पर चढ़कर सुसाइड की कोशिश करने लगी.