लेटेस्ट न्यूज़

‘इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा’- देवबंदी मदरसा के छात्र तल्हा मजहर के लिखे पर मचा बवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर तब हड़कंप मच गया, जब तल्हा मजहर नामक एक आईडी से विवादित पोस्ट किया गया. बता दें…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर तब हड़कंप मच गया, जब तल्हा मजहर नामक एक आईडी से विवादित पोस्ट किया गया. बता दें कि इस यूजर ने 2019 में हुए पुलवामा हमले को लेकर एक विवादित बात कही. पोस्ट में कहा गया कि ‘बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा.’ फौरी तौर पर इस पोस्ट पर सहारनपुर पुलिस ने रिप्लाई करते हुए कहा कि ‘प्रकरण एफआईआर दर्ज की गई है, युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.’

कौन है ये युवक

सामने आई जानकारी के अनुसार, X पर ये विवादित पोस्ट लिखने वाला युवक देवबंद के एक मदरसे का तल्हा मजहर नामक छात्र बताया जा रहा है. तल्हा को सुरक्षा एजेंसियों ने कस्टडी में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. छात्र झारखंड का रहने वाला है.

सहारनपुर एसएसपी ने ये बताया

सहारनपुर के एसएसपी विपिन टाडा ने बताया, “देवबंद में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक ने एक आपत्तिजनक ट्वीट किया है. इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया है और उस युवक से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के लिए एक संयुक्त टीम बनाई गई है और उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.”

2019 में क्या हुआ था पुलवामा में?

गौरतलब है कि 2019 के फरवरी महीने में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों के हमले में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 कर्मी शहीद हो गए थे. यह हमला उस वक्त हुआ था, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था.

इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हवाई हमले किए थे.