लेटेस्ट न्यूज़

पत्नियों का हलाला करने वाले अधेड़ से हो रही थी शादी! बरेली की अस्मत बन गई नेहा, गजब है मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली अस्मत नामक मुस्लिम महिला अपना धर्म बदलकर अब हिंदू बन गई है. अस्मत का नया नाम नेहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली अस्मत नामक मुस्लिम महिला अपना धर्म बदलकर अब हिंदू बन गई है. अस्मत का नया नाम नेहा है. पेशे से टीचर नेहा ने अपनी जान को अपने ही परिवार से खतरा बताकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. महिला का कहना है कि उसका परिवार कट्टरपंथी है. अस्मत से नेहा बनी महिला का दावा है कि उसकी बहन, बहनोई और मां उसकी शादी एक ऐसे शख्स से कराने जा रहे थे, जो अपनी पत्नी को तीन तलाक दे चुका है और फिर उसका हलाला भी करवा चुका है.