लेटेस्ट न्यूज़

बांदा में युवक ने अपने ही दोस्त के पेट में कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ वार, आखिर क्यों? यहां जानिए

उत्तर प्रदेश के बांदा में दोस्त ने दोस्त पर चाकू से जानलेवा कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक ने पहले फोन करके उसे घर बुलाया, फिर आपसी कहासुनी में गाली गलौच हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में दोस्त ने दोस्त पर चाकू से जानलेवा कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक ने पहले फोन करके उसे घर बुलाया, फिर आपसी कहासुनी में गाली गलौच हो गई. इसके बाद एक युवक ने दूसरे पर चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. डॉक्टरो का कहना है कि घायल युवक के पेट में कई टांके लगे हैं. इधर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.