Saharanpur News: सहारनपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 हथियार और भारी मात्रा में उपकरण बरामद
Saharanpur Crime News: सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. मौके से 9 हथियार, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 हथियार और भारी मात्रा में उपकरण बरामद
Saharanpur News: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से रोहित उर्फ बाबा निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना बिहारीगढ़ को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक निर्मित तमंचा 315 बोर, दो पोना बंदूक 12 बोर, 6 अर्धनिर्मित तमंचे, चार नाल, सात जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं.