लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में अदालत से बाहर निकलते ही पति ने कही ये बात तो पत्नी आसिया ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीट दिया

Rampur Viral News: रामपुर में अदालत के बाहर एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर उसे चप्पलों से पीटा. घटना का वीडियो अब वायरल है.

ADVERTISEMENT

Rampur News
Rampur News
social share
google news

Rampur Viral News: रामपुर में अदालत के बाहर एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. इसके बाद जो हुआ उसे देख हर कोई चौंक गया. जानकारी मिली है कि तारीख लेकर अदालत के बाहर निकली आसिया नामक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया. विरोध करने पर गाली-गलौज की. इससे भड़की पत्नी ने चप्पल निकालकर शौहर की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह दोनों में बीच बचाव कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.