लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर उपचुनाव: जेठानी की जगह वोट डालने आई महिला, पुलिस ने पकड़ा तो बताई यह वजह

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर गुरुवार को हो रहे उपचुनाव के लिए छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान जारी है. समाजवादी पार्टी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर गुरुवार को हो रहे उपचुनाव के लिए छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान जारी है. समाजवादी पार्टी (सपा) ने दोनों ही जिलों में प्रशासन पर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है. मगर इस बीच रामपुर में बिलासपुर के उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने विशारद नगर में एक महिला को फर्जी वोट डालने के आरोप में पकड़ा है.