Raebareli Weather Update: रायबरेली में मौसम की बेरुखी: बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी उमस, धान की रोपाई पर संकट, किसान बारिश के इंतजार में
Raebareli Weather 29 June 2026: रायबरेली में आधी रात की हल्की बूंदाबांदी के बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली. तेज धूप के चलते खेतों की नमी खत्म हो गई, जिससे धान की रोपाई प्रभावित है. डार्क जोन वाले क्षेत्रों में जल संकट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और अब सभी की नजर अच्छी मानसूनी बारिश पर टिकी है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में मौसम की बेरुखी: बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी उमस, धान की रोपाई पर संकट, किसान बारिश के इंतजार में
Raebareli Weather 29 June 2026: जनपद में मौसम के उतार-चढ़ाव ने आम जनजीवन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को आसमान में अचानक आए बदलाव के बाद गरज-चमक के साथ कुछ देर बूंदें तो गिरीं, लेकिन इससे लोगों को भीषण गर्मी से कोई स्थाई राहत नहीं मिल सकी. आज सुबह होते ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली और आसमान से बादलों के ओझल होते ही तेज धूप के साथ उमस का प्रकोप बढ़ गया. लोग गर्मी से बचने के लिए चेहरे को ढककर निकलते नजर आए.