लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Electricity Crisis: रायबरेली: स्मार्ट मीटर की ‘गड़बड़ी’ पर भड़के विधायक, बिजली विभाग को दी सख्त चेतावनी

Raebareli news: रायबरेली के हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने स्मार्ट मीटर और बिजली की अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. चीफ इंजीनियर कार्यालय में अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए उन्होंने जनता के शोषण को रोकने और बिजली व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया.

ADVERTISEMENT

Raebareli news
Raebareli news
social share
google news

Raebareli news: रायबरेली हरचंदपुर विधानसभा में स्मार्ट मीटरों की 'धमक' से सहमे उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। बिजली के बेतहाशा बढ़ते बिल और तकनीकी खामियों को लेकर हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने आर-पार की जंग छेड़ दी है. बुधवार को त्रिपुला स्थित मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) कार्यालय पहुंचे विधायक ने बिजली विभाग के आला अफसरों की क्लास लगाई और दो-टूक शब्दों में कहा— "जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा, लापरवाही सुधारी जाए वरना विधानसभा सत्र में जवाब तैयार रखिएगा."