UPPSC Students Protest: सरकार के आश्वासन के बाद भी धरना दे रहे अभ्यर्थियों से पुलिस ने की ये 'इमोशनल' अपील
UPPSC Students Protest: प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से पुलिस ने एक इमोशनल अपील की है. जानें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

UPPSC Students Protest
UPPSC Students Protest: उत्तर प्रदेश सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों को स्वीकार करते हुए गुरुवार को समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा स्थगित कर दी और प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा को पुराने पैटर्न पर आयोजित करने की घोषणा की. मगर इस फैसले के बाद भी अभ्यर्थी धरना स्थल पर बने हुए हैं. उनकी मांग है कि वो प्रदर्शन से तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक RO/ARO परीक्षा भी एक ही पाली में कराने का फैसला ना आ जाए. इस बीच पुलिस ने अभ्यर्थियों से एक बड़ी मांग की है.