अब डॉन अतीक अहमद के गुर्गों ने ही कर ली उसी के घर चोरी? घर से ये सब हो गया गायब
Prayagraj News: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुए अब महीनों बीत चुके हैं. मगर अभी भी अतीक अहमद और उसका…
ADVERTISEMENT

Prayagraj News: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुए अब महीनों बीत चुके हैं. मगर अभी भी अतीक अहमद और उसका परिवार सुर्खियों में बना ही रहता है. अब एक बार फिर अतीक अहमद को लेकर खबर सामने आ रही है. बता दें कि अतीक के टूटे घर में चोरी हो गई है. अतीक अहमद के घर से चोर 2 बकरियां और 1 बकरा लेकर फरार हो गए हैं.