UPTak Baithak Logo

प्रयागराज शहर बनने की ये कहानी है बेहद खास, इलाहाबाद नाम से लेकर अबतक ऐसा रहा सफर

Prayagraj News: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के बड़े जिलों में से एक जिला है. यह गंगा, यमुना तथा गुप्त सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के बड़े जिलों में से एक जिला है. यह गंगा, यमुना तथा गुप्त सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित है. संगम स्थल को त्रिवेणी कहा जाता है और यह हिन्दुओं के लिए विशेषकर पवित्र स्थल है. प्रयागराज, अपने गौरवशाली अतीत एवं वर्तमान के साथ भारत के ऐतिहासिक एवं पौराणिक नगरों में से एक है. यह हिंदू, मुस्लिम, सिख, जैन एवं ईसाई समुदायों की मिश्रित संस्कृति का शहर है. यह भारत का सबसे जीवंत राजनीतिक तथा आध्यात्मिक रूप से जागरूक शहर है. सभ्यता के प्राम्भ से ही प्रयागराज विद्या, ज्ञान और लेखन का गढ़ रहा है. आइए आज जानते हैं प्रयागराज के बनने की कहानी.