महाकुंभ से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रयागराज का रसूलाबाद घाट अब इस नाम से जाना जाएगा
प्रयागराज में रसूलाबाद घाट का नाम बदलकर "चंद्रशेखर आजाद घाट" किया जाएगा. महापौर ने शिलापट्ट स्थापित करने और अनावरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

CM yogi
Prayagraj News: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए योगी सरकार व्यापक योजनाओं पर काम कर रही है. इसी क्रम में गंगा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक रसूलाबाद घाट का नाम बदलकर अब "शहीद चंद्रशेखर आजाद घाट" कर दिया गया है. इस निर्णय को लेकर प्रयागराज नगर निगम में प्रस्ताव पारित हो चुका है.
