प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के बाद उसके भाई अशरफ पर शिकंजा, 7 करोड़ की संपत्ति कुर्क
यूपी की योगी सरकार का अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रयागराज पुलिस ने पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक…
ADVERTISEMENT

यूपी की योगी सरकार का अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रयागराज पुलिस ने पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस ने अतीक अहमद के परिवार की अपराध से अर्जित एक और अवैध संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है. यह संपत्ति बाहुबली अतीक अहमद के भाई पूर्व सपा विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ के नाम पर थी.