माफिया अतीक अहमद-अशरफ ने वक्फ की जिन जमीनों को कब्जा कर बेचा और करोड़ों कमाए, जानिए आज वहां क्या हो रहा है?
UP News: वक्फ कानून चर्चाओं में बना हुआ है. इसी बीच माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल इन दोनों ने कई करोड़ों की वक्फ जमीन पर कब्जा किया हुआ था. अब इनकी कब्जाई वक्फ जमीनों को छुड़वाया जा रहा है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: प्रयागराज में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ ने वक्फ की जमीनों पर खूब कब्जा किया था. दोनों ने अपने रिश्तेदारों को वक्फ की करोड़ों की संपत्ति सौंप दी थी. वक्फ की जमीनों से माफिया ब्रदर्स को खूब फायदा होता था. सिर्फ जमीन ही नहीं बल्कि अतीक और अशरफ ने वक्फ की जमीनों की मिट्टी भी बेच डाली थी. बता दें कि माफिया अतीक और अशरफ के मारे जाने के बाद योगी सरकार ने वक्फ की जमीनों को कब्जा मुक्त करवाया है.