मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग वाली हिंदू पक्ष की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah Dispute Latest Update: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में हाईकोर्ट का फैसला, शाही ईदगाह को विवादित ढांचा घोषित करने की याचिका खारिज.
ADVERTISEMENT

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद पर आया ये फैसला
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah Dispute Latest Update: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने हिंदू पक्ष की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें मस्जिद को ‘विवादित ढांचा’ घोषित करने की मांग की गई थी. यह याचिका वादी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से सूट नंबर 13 में दायर की गई थी, जिसमें एक विशेष प्रार्थना पत्र एप्लीकेशन A-44 के तहत यह आग्रह किया गया था कि आगे की सभी कानूनी कार्यवाहियों में शाही ईदगाह मस्जिद के लिए ‘विवादित ढांचा’ शब्द का इस्तेमाल किया जाए.
