प्रयागराज में सेंट्रल एयर कमांड के सुरक्षित कैम्पस में एयर फोर्स के इंजीनियर एसएन मिश्रा की हत्या, घटना के समय ये सब हुआ
Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के सेंट्रल एयर कमांड कैम्पस में MES के इंजीनियर एसएन मिश्रा की रात 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर ने सरकारी आवास की जानकारी लेकर बाउंड्री कूदकर हमला किया. जांच जारी.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित सेंट्रल एयर कमांड के सुरक्षित कैम्पस में एयर फोर्स के इंजीनियर एसएन मिश्रा की रात 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, यह हमला पूरी तरह से हत्या करने के उद्देश्य से किया गया था. एसएन मिश्रा की पत्नी और बेटे ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताकर शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, इस घटना के चलते इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.