उमेश पाल हत्याकांड: अपराधियों को तलाश रही पुलिस की 10 टीमें, अतीक अहमद परिवार पर FIR दर्ज
यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार की रात को विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की गोली और बम…
ADVERTISEMENT

यूपी के प्रयागराज में शुक्रवार की रात को विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) में मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई. बता दें कि इस हत्याकांड में यूपी के बाहुबली नेता अतीक अहमद और उसके बेटों का नाम सामने आ रहा है. वहीं इस हत्याकांड पर प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हमले में उमेश पाल और एक सुरक्षाकर्मी की मृत्यु हुई है और दूसरे सुरक्षाकर्मी का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर है.