केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने शनिवार को…
ADVERTISEMENT

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) प्रयागराज पहुंचीं. बमरौली एयरपोर्ट से उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सिविल लाइन पत्थर गिरजा घर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. जिसके बाद स्मृति जुबिन ईरानी अपनी गाड़ी से उतर कर स्कूटी पर सवार हो गईं और स्कूटी से ही शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचीं. मंत्री ईरानी के साथ ही बीजेपी सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और बीजेपी सांसद केसरी देवी पटेल भी मौजूद थीं.