आगरा में UP महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान का नहीं हुआ सम्मान तो उन्होंने 'गुस्से' में CDO को दिया गुलदस्ता
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव के समापन समारोह के दौरान यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान नाराज हो गईं.
ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महोत्सव के समापन समारोह के दौरान यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान नाराज हो गईं. उनका गुस्सा तब सामने आया जब कार्यक्रम में मंच से उनके नाम की घोषणा भाजपा विधायकों के बाद की गई. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बबिता चौहान को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) प्रतिभा सिंह से बुके लेने से इनकार करते हुए देखा जा सकता है.
