लेटेस्ट न्यूज़

जीजा रितेश और साली मुस्कान के रिश्ते का हुआ खौफनाक अंजाम, हरदोई की इस घटना से हर कोई सन्न!

Hardoi jija sali death case: हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के खदरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर में मिले लड़के की पहचान रितेश के रूप में हुई है. वहीं लड़की की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है. रितेश और मुस्कान के बीच करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था. दोनों ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर जान दे दी.

ADVERTISEMENT

muskan and ritesh
muskan and ritesh
social share
Google CTA

Hardoi jija sali death case: हरदोई में रेलवे ट्रैक पर एक लड़के और लड़की की बॉडी क्षत-विक्षत हालत में मिलने से हड़कंप मच गया है. रेलवे ट्रैक पर दोनों ही बॉडी टुकड़े-टुकड़े में कटकर बिखरी हुई थी. ऐसे में पुलिस शवों को पॉलिथीन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई.सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच जीजा-साली का रिश्ता था. लेकिन दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे और लड़की के लिए दूसरा लड़का ढूंढ रहे थे. हालांकि परिवार वालों ने दोनों के बीच अफेयर की खबर को लेकर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी.

जीजा रितेश और साली मुस्कान की मिली बॉडी

हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के खदरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर में मिले लड़के की पहचान रितेश के रूप में हुई है. वहीं लड़की की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है. रितेश और मुस्कान के बीच करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था. रितेश कुमार सिंह गडेउरा थाना बघौली का रहने वाला था. रितेश के भाई साकेत ने बताया कि वह हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करता था. साकेत का ससुराल मुस्कान के घर सुमेरपुर में है जिसके चलते रितेश और मुस्कान के बीच जीजा साली का रिश्ता था.

घर से ये कहकर निकले थे दोनों

मुस्कान के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को घर से दवा लेने की बात कहकर निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. वहीं रितेश ने बुधवार को अपने भाई को फोन कर हरदोई आने की बात कही थी. रितेश रात में अपनी बुआ के घर सुभाष नगर पहुंचा और यहां अपना सामान रखकर वह यह कहकर निकला कि उसे लखनऊ जाना है. गुरुवार सुबह 3 बजे दोनों के शव खदरा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पिलर नंबर 1173 के पास मिले.

घर वालों को नहीं पता थी दोनों करते हैं प्यार

घर वालों के मुताबिक दोनों के प्रेम संबंध को लेकर उनको कोई जानकारी नहीं थी.लेकिन जब दोनों अचानक से गायब हो गए और इसी बीच सोशल मीडिया पर युवक-युवती के मौत की खबर सोशल मीडिया से मिली तो परिजन  पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. रितेश के शव की स्थिति काफी खराब थी जिसकी पहचान उसके भाई साकेत ने बाएं कान के पास मौजूद तिल को देखकर की.वहीं मुस्कान की मां ने अपनी बेटी के कपड़ों से उसकी शिनाख्त की. सूत्रों के अनुसार, मुस्कान के परिजन उसके लिए लड़का देख रहे थे और उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे. चर्चा है कि इसी बात से परेशान होकर दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया. हालांकि परिजनों ने कैमरे के सामने किसी भी प्रेम प्रसंग की जानकारी होने से इनकार किया है और पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है.

मार्तण्ड सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई़ ने बताया कि 'थाना कोतवाली देहात पर एक सूचना प्राप्त हुई की रेलवे ट्रैक खदरा फाटक के पास 1173 पिलर नंबर के पास दो क्षत विक्षत अवस्था में शव पड़े हुए हैं. सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है.'

ये भी पढ़ें: आगरा में इंस्टा पर बच्चे देख रहे थे इस महिला की रील, इसमें ऐसा क्या था कि उनकी मां ने सीधे FIR ही करा दी?