मुरादाबाद: SP सांसद एसटी हसन ने नेताजी के निधन पर जताया शोक, अखिलेश पर भी कह दी ये बात
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) नेताजी का आज सुबह…
ADVERTISEMENT

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) नेताजी का आज सुबह निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है. इसी बीच मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ एसटी हसन (S. T. Hasan) ने भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है. सपा सांसद ने कहा है कि नेताजी का निधन देश को बहुत बड़ा नुकसान है. इस समय देश को मुलायम सिंह यादव जैसे नेता की बहुत जरूरत थी.

