आइसक्रीम बेचने वाले राहुल राजभर की शंकर यादव ने काट दी गर्दन, फिर चूल्हे में सिर डाला और करने लगा ये हैवानियत
Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में रूह कंपा देने वाली वारदात. पैसे मांगने और शोर मचाने पर सनकी शंकर यादव ने आइसक्रीम विक्रेता बबलू राजभर की गला काटकर हत्या कर दी. आरोपी कटा हुआ सिर घर ले गया और उसे जलते चूल्हे में डाल दिया.
ADVERTISEMENT

Barabanki News
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र से एक खौफनाक खबर सामने आई है. परसावल गांव में एक 50 साल के शंकर यादव ने आइसक्रीम बेचने वाले बबलू राजभर की गला काटकर हत्या कर दी. बबलू की गलती सिर्फ और सिर्फ इतनी थी कि वह वह जोर-जोर से आवाज देकर आइसक्रीम बेच रहा था. इसके साथ ही उसने शंकर यादव से आइसक्रीम के पैसे मांगे थे. ये दोनों बातें शंकर को इतनी नागवार गुजरीं की उसने अपने घर से हथियार लाकर बबलू राजभर का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बावजूद भी जब उसका मन नहीं भरा तब वह बबलू का कटा हुआ सिर अपने साथ घर लेकर ले गया और उसे जलते हुए चूल्हे में डाल दिया. इस दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरा नजारा देख चौंक गई.