लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में जिस मजार पर चला बुलडोजर वहां पहुंची रानी तिवारी, यहीं की मन्नत से मुझे हुआ बेटा बोलकर भावुक हो गई!

Deoria Rani Tiwari: देवरिया में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है जिसकी जद में प्रसिद्ध अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार भी आ गई. सरकारी जमीन पर बनी इस मजार को हटाने के एसडीएम कोर्ट के फैसले के बाद यह कार्रवाई की गई. इस घटना के बीच आस्था की एक भावुक तस्वीर सामने आई जब गोरखपुर से रानी तिवारी नाम की महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंचीं.

ADVERTISEMENT

Rani Tiwari become emotional
Rani Tiwari become emotional
social share
Google CTA

Deoria Rani Tiwari: देवरिया की अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर बुलडोजर एक्शन हो गया है. जिला प्रशासन ने एसडीएम कोर्ट के फैसले के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी है. आरोप यह था कि यह मजार अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बनाई गई थी. इस मजार में सिर्फ मुस्लिम समाज के लोगों की ही आस्था नहीं थी बल्कि हिंदू भी यहां आकर मन्नत मांगते थे. जब मजार टूटने की जानकारी रानी तिवारी को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बताया कि 12 साल पहले उन्होंने इस मजार पर आकर एक मन्नत मांगी थी जो बाद में पूरी भी हुई. यहां आकर रानी तिवारी ने चादर के लिए मजार कमिटी को पैसा दिया और दुआ कर वापस लौट गईं.

रानी तिवारी ने बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

देवरिया शहर की रहने वालीं रानी तिवारी ने बताया कि उन्हें लड़का नहीं हो रहा था. डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था. 12 साल पहले उन्होंने यहां मन्नत मांगी थी कि उन्हें लड़का हो जाए. उन्होंने लड़का होने की बाद चादर चढ़ाने की बात कही थी. रानी की मन्नत पूरी हुई. उन्हें लड़का हो गया. मगर वह चादर नहीं चढ़ा पाई थीं.

मगर जैसे ही मजार खबर टूटने की जानकारी रानी तिवारी को हुई तो वह गोरखपुर से मंगलवार को यहां पहुंचीं. इस दौरान रानी के साथ उनका बेटा भी था. इस मौके पर रानी भावुक दिखीं. उन्होंने कहा कि कहीं यह मजार पूरी टूट गई होती तो उनके दिल में कसक रह जाती. अगर उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी होता तो वह हमेशा के लिए अपने को माफ नहीं कर पातीं, इसलिए वह आज (मंगलवार) आई थीं.

 

ये भी पढ़ें: प्रीति ने सूरज-सलमान के साथ मिलकर शादी के 11 साल बाद पति का सिर कटवा दिया, बोरवेल में मिला वो तो कहानी खुली