लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़ में सचिन के पेट से निकले 50 से ज्यादा ब्रश, पेन और चम्मच... कैसे आए ये सब अंदर?

यूपी के जनपद हापुड़ से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नशे के आदी युवक को उसके परिजनों ने उसे जब नशा मुक्ति केंद्र में भेजा , जिससे गुस्साए युवक सचिन ने स्टील की चम्मच तथा टूथ ब्रश और पेन खाना शुरू कर दिया..

ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नशे की लत के शिकार सचिन नाम के एक युवक को उसके परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र में भेज दिया. इस दौरान उसने गुस्से में स्टील की चम्मचें, टूथब्रश और पेन खाना शुरू कर दिया. ऐसे में हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से 29 स्टील की चम्मचें, 19 टूथब्रश और 2 नुकीले पेन बाहर निकाले..