CM योगी पर नाबालिग ने सोशल मीडिया में की थी अभद्र टिप्पणी, मिली ये सजा
उत्तर प्रदेश के बदायूं में किशोर न्याय बोर्ड (JJB) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने के मामले…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बदायूं में किशोर न्याय बोर्ड (JJB) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने के मामले में 15 वर्षीय एक लड़के को 15 दिन की सामाजिक सेवा करने का दंड दिया है. बता दें कि दोषी पाए गए 15 वर्षीय लड़के को एक गौशाला में 15 दिनों के लिए सार्वजनिक स्थान साफ करना होगा. खबर के अनुसार, लड़के का यह पहला अपराध था और वह नाबालिग है, इसलिए बोर्ड द्वारा उसको यह सजा दी गई है.









