लेटेस्ट न्यूज़

शामली के बिडोली जंगल में पुलिस ने देर रात मिथुन को मार गिराया, कौन था ये बदमाश जिसे मारने में पुलिसवाले को भी लगी गोली?

UP News: शामली पुलिस ने जंगल में मिथुन का एनकाउंटर कर दिया है. इस दौरान पुलिसवालों को भी गोलियां लगी हैं. जानिए ये मिथुन कौन था और इसका एनकाउंटर कैसे हुआ?

ADVERTISEMENT

Shamli, Shamli News, Shamli Viral News, Mithun Encounter, Shamli Police, Shamli Encounter, Shamli Mithun Encounter, UP News, UP Viral News, UP Police, शामली, शामली न्यूज, शामली वायरल न्यूज
UP News (एनकाउंटर में मारा गया मिथुन, घायल पुलिसकर्मी)
social share
google news

उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडोली जंगल में सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का सरगना और कुख्यात अपराधी मिथुन मारा गया. मिथुन पर शामली और बागपत पुलिस की तरफ से कुल सवा लाख रुपये का इनाम घोषित था. इस मुठभेड़ में पुलिस की संयुक्त टीम के एक हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं. थाना प्रभारी भी बाल-बाल बच गए हैं.