UPTak Baithak Logo

4 सदस्यों को दिन तो 2 को रात में नहीं दिखता, बलिया के इस गरीब परिवार को आंखों की है अजीब बीमारी

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया का एक गरीब दलित परिवार अजीबों-गरीब आंखों की बीमारी से परेशान है. किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस परिवार में शामिल परिजनों को आंखों की ये कैसी बीमारी हो गई है. जानिए ये अजीब मामला.

ADVERTISEMENT

Ballia
Ballia
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया का एक गरीब दलित परिवार अजीबों-गरीब आंखों की बीमारी से परेशान है. किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस परिवार में शामिल परिजनों को आंखों की ये कैसी बीमारी हो गई है. दरअसल परिवार में 8 सदस्य हैं और सभी को आंखों की बीमारी है. इस परिवार के 4 सदस्यों को दिन में नहीं दिखाई देता तो वहीं 2 सदस्यों को रात होने पर दिखना बंद हो जाता है. परिवारजनों का कहना है कि उन्होंने कई जगहों पर दिखाया. मगर कोई फायदा नहीं हुआ. सरकारी डॉक्टर इस बीमारी को समझ ही नहीं पाए. परिवार बेहद गरीब है. हर दिन रोटी के लिए भी मेहनत-मजदूरी पर निर्भर है. ऐसे में इस परिवार की ऐसी आर्थिक शक्ति नहीं है कि वह बड़े प्राइवेट अस्पतालों में या प्राइवेट डॉक्टरों के पास जाकर अपनी आंखें दिखा सकें.