लेटेस्ट न्यूज़

बिजनौर में घर में घुसा तेंदुआ, महिलाओं की सूझबूझ से बचा हादसा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Bijnor  News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक घर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया. यह घटना किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधा की है, जहां अचानक एक तेंदुआ घर में आ धमका.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक घर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया. यह घटना किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधा की है, जहां अचानक एक तेंदुआ घर में आ धमका. हालांकि, घर में मौजूद महिलाओं ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कमरा बंद कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बता दें कि घटना सुबह के वक्त की है, जब मोहल्ला लोधा के एक घर में तेंदुआ घुस गया. घर में मौजूद महिलाएं तेंदुए को देखते ही डर गईं, लेकिन उन्होंने समझदारी से काम लिया. बिना घबराए उन्होंने तेंदुए को जिस कमरे में देखा, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी.