लेटेस्ट न्यूज़

कासगंज: सड़क हादसे में जीजा के निधन की खबर सुनते ही साले को आया ‘हार्टअटैक’, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां जीजा की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर साले की कथित…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां जीजा की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर साले की कथित तौर पर हार्टअटैक से मौत हो गई. एक घंटे के अंतराल में दो मौतों से दो परिवारों में कोहराम मच गया. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने हादसे का शिकार हुए व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. दोनों मृतक जीजा और साले कासगंज जनपद की कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव समसपुर के रहने वाले थे, जिनका अब एक साथ ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.