लेटेस्ट न्यूज़

रेप पीड़ित महिला के पति से झांसी में दरोगा ने अश्लील तरीके से की बात, ऑडियो सुन होगी शर्मिंदगी

दरोगा ने एक बलात्कार पीड़िता के पति से फोन पर अमर्यादित और संवेदनहीन सवाल पूछे, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ADVERTISEMENT

Jhansi Police Sub Inspector
Jhansi Police Sub Inspector
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दरोगा का शर्मसार कर देने वाला ऑडियो वायरल हुआ है. यहां दरोगा ने एक बलात्कार पीड़िता के पति से फोन पर अमर्यादित और संवेदनहीन सवाल पूछे, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारियों ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है और इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है. बता दें कि झांसी के सकरार थाने में पीड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, यह केस झांसी रेंज के डीआईजी के आदेश पर दर्ज हुआ था.