लेटेस्ट न्यूज़

ताजमहल के पास मंदिर में नमाज पढ़ आया ये ईरानी कपल, एहसास हुआ गलती का तो दिया ऐसा रिएक्शन

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास एक मंदिर में नमाज़ पढ़ने का मामला सामने आया है. पकड़े जाने के बाद ताज निहारने आया ईरानी परिवार ने माफ़ी भी मांगी है.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
google news

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पास एक मंदिर में नमाज़ पढ़ने का मामला सामने आया है. पकड़े जाने के बाद ताज निहारने आया ईरानी परिवार ने माफ़ी भी मांगी है. ईरानी परिवार ने कहा मंदिर में साफ सफाई देखकर नमाज़ पढ़ ली थी. बता दें कि ताजमहल के पूर्वी गेट के पास एक मंदिर बना हुआ है. मंदिर के अंदर एक ईरानी पर्यटक ने नमाज़ पढ़ ली जिसके बाद वहाँ हंगामा हो गया. सूचना पर ताज सुरक्षा पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जाँच की तो ईरानी पर्यटक ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि यह मंदिर है. साफ सफाई देखी तो उन्होंने नमाज़ पढ़ ली. ईरानी परिवार ने इसे लेकर माफ़ी मांगी है.