'सिर्फ फोटो नहीं, ईमानदारी से हो काम...', बांदा में बढ़ती गर्मी और अवैध खनन पर IPS अधिकारी ने CM योगी से की ये मांगें
IPS Rajababu Singh News: वरिष्ठ आईपीएस राजाबाबू सिंह ने बांदा में अवैध खनन रोकने और वृक्षारोपण के लिए सीएम योगी से अपील की.
ADVERTISEMENT

IPS Officer Rajababu Singh and CM Yogi
IPS Officer Rajababu Singh Appeal to CM Yogi News: 'अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी...' ये शब्द मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान एडीजी (रेलवेज) राजाबाबू सिंह के हैं. अपने गृह जनपद बांदा में बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय हालात को लेकर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सिर्फ फोटो खिंचाने से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि ईमानदारी से जमीन पर काम करने की जरूरत है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अवैध खनन पर रोक, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और पर्यावरण सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.