अतुल ने की शादी और फिर संबंध बनाने की जिद, मना करने पर युवती को दी ऐसी सजा, दिल दहल जाएगा
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित बर्बरता और मारपीट किए जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित बर्बरता और मारपीट किए जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है. परिजनों का कहना है कि आरोपी काफी समय से किशोरी पर बात करने और शादी करने का दबाव बना रहा था. पलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लेने का दावा किया है. जानकारी के मुताबिक घटना 11 मई की बताई जा रही है. पीड़िता अपने चाचा की शादी के कार्यक्रम में मां के साथ गई थी. देर रात परिवार के लोग शादी समारोह में मौजूद थे, तभी मां ने उसे घर जाकर बच्चों को देखने के लिए भेजा था. आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अतुल नाम के युवक ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गया. पीड़िता और उसकी मां के अनुसार आरोपी लंबे समय से लड़की पर संबंध और शादी के लिए दबाव बना रहा था.