लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में ईंट-भट्ठे के मुनीम रोहित ने युवक को नंगा कर बेल्ट से पीटा, निजी अंगों पर पहुंचाई चोट

देवरिया में मोबाइल चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल. पुलिस ने एक आरोपी रोहित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार.

ADVERTISEMENT

Deoria News
Deoria News
social share
Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक को मोबाइल चोरी के संदेह में निर्वस्त्र कर उसके निजी अंगों पर बेल्ट से क्रूरता से पीटा जा रहा है. वीडियो में पीड़ित सोफे पर उल्टा लेटा नजर आ रहा है. उसके सिर पर एक व्यक्ति बैठा है, जबकि दूसरा आरोपी बेल्ट से पीड़ित के पिछले हिस्से पर लगातार प्रहार कर रहा है और अपने दूसरे हाथ से मोबाइल पर यह सब रिकॉर्ड भी कर रहा है. इसके अलावा, घटना को वहां मौजूद तीसरा साथी भी अपने मोबाइल से फिल्मा रहा है.