दामाद संग भागने वाली 39 साल की सास सपना देवी से लौटने की गुहार करने पहुंचा उसका 7 साल का बेटा, मिला ये जवाब
सपना देवी ने पुलिस और अपने परिवार के सामने साफ कर दिया कि वह अब राहुल के साथ अपनी ज़िंदगी बिताना चाहती हैं. काउंसलिंग की कोशिशें कामयाब नहीं हुई हैं.
ADVERTISEMENT

Aligarh News
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास-दामाद के प्रेम संबंध का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है. 39 वर्षीय सपना देवी, जो अपनी बेटी के होने वाले पति राहुल (25) के साथ शादी से ठीक पहले फरार हो गई थीं, अब अपने परिवार के समझाने के बावजूद लौटने को तैयार नहीं हैं.