हलो जामा मस्जिद में सर्वे नहीं होना चाहिए, सबको हथियार बांट दो... संभल हिंसा से पहले आई ये कॉल
Sambhal Violence: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान और उसके बाद हुई हिंसा को लेकर एक नया दावा सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Sambhal Hinsa Updates: संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान और उसके बाद हुई हिंसा को लेकर एक नया दावा सामने आया है. पुलिस ने दावा किया है कि जामा मस्जिद के सर्वे (Jama Masjid Survey) को रोकने के लिए दुबई से एक फोन कॉल आया था, जिसके बाद हिंसा भड़काई गई. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि दुबई में बैठे मोस्ट वांटेड अपराधी और D गैंग के गुर्गे शारिक साटा ने 23 फरवरी 2024 को संभल में अपने गुर्गों को फोन कर हथियार बांटने और वकील की हत्या करने का आदेश दिया था.