लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर : शादी में कार के सनरूफ से आतिशबाजी कर रहा था युवक, गाड़ी के अंदर अचानक गिरी एक चिंगारी और फिर

Saharanpur News :  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
Google CTA

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया. समारोह में एक युवक अपनी कार के सनरूफ को खोलकर आतिशबाजी कर रहा था, जो कि उसके लिए खतरनाक साबित हुआ. आतिशबाजी की चिंगारी कार के अंदर गिरने से कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार के अंदर पटाखे जलने लगे, जिससे भीषण आग लग गई। इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.