जहां हुई पांडवों को मारने की साजिश...जानिए हिंदू पक्ष को कैसे मिला 'महाभारत' के लाक्षागृह का मालिकाना हक
बरनावा में 110 बीघे से ज्यादा जमीन को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था. मुस्लिम पक्ष इस जमीन को सूफी संत शेख बदरुद्दीन की मजार और कब्रिस्तान का दावा कर रहा था.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : बागपत के बरनावा स्थित लाक्षा गृह और कब्रिस्तान विवाद पर सोमवार को 53 साल बाद फैसला आया है. सिविल जज शिवम द्विवेदी की कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष के वाद को खारिज करते हुए हिंदू पक्ष को लाक्षागृह का मालिकाना हक दे दिया. कोर्ट के इस फैसले के आते ही देश भर में बागपत के बरनावा गांव चर्चा का विषय बन गया है.दावा किया जा रहा है कि महाभारत काल में पांडवों को जान से मारने के लिए जो लाक्षागृह बनाया गया था, बागपत के बरनावा गांव में स्थित है.