लेटेस्ट न्यूज़

आगरा के साहिल को रफ्तार के रोमांच का था शौक, चाय वाले को पापा बनाकर बाइक शोरूम में किया बड़ा कांड

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने स्पोर्ट्स बाइक लेकर फरार हो गया.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
Google CTA

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक टेस्ट ड्राइव के बहाने स्पोर्ट्स बाइक लेकर फरार हो गया. फरार युवक एक चाय वाले को पापा बनाकर बाइक चोरी करने आया था. आगरा के नालबंद चौराहे पर कमल मोर्ट्स के नाम से पुरानी बाइक का शोरूम है. 3 नवंबर को शोरूम मालिक ने लोहामंडी पुलिस से शिकायत की थी. शिकायत में बताया गया कि साहिल नाम का एक युवक शोरूम पर सेकंड हैंड रेसिंग बाइक खरीदने आया था. बाइक का सौदा एक लाख रूपये में तय हुआ था.