लेटेस्ट न्यूज़

6 साल की बच्ची के दाहिने हाथ में हुआ था फ्रैक्चर लेकिन डॉक्टरों ने दूसरे हाथ पर चढ़ा दिया प्लास्टर...देवरिया मेडिकल कॉलेज में ये क्या हुआ?

Deoria Medical Negligence: उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 6 साल की बच्ची के टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria Medical Negligence: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली एक खबर सामने आई है. यहां के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ऐसी घोर लापरवाही देखने को मिली है, जिसने न सिर्फ एक मासूम बच्ची की तकलीफ को बढ़ा दिया बल्कि पूरे अस्पताल प्रशासन के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अस्पताल के कर्मचारियों ने बिना ध्यान दिए एक छह साल की मासूम बच्ची के गलत हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया. बच्ची के दाहिने हाथ की हड्डी टूटी थी लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना सोचे-समझे उसके बाएं हाथ को प्लास्टर में जकड़ दिया. इस घटना के बाद से पीड़ित मां का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है.