UPTak Baithak Logo

कौशांबी में बारूद से दहल उठा महमूदपुर! विस्फोट से कई मकान बने मलबा, 8 बुलडोजर से निकाले जा रहे शव

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के महमूदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट से आसपास के कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. कुछ घर पूरी तरह मलबे में बदल गए, जबकि कई मकानों में दरारें और बड़े छेद हो गए. करीब 8 बुलडोजर की मदद से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

Kaushambi Factory Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महमूदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद आसपास के कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ मकान पूरी तरह मलबे में बदल गए, जबकि कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें और छेद हो गए हैं। हादसे के बाद करीब 8 बुलडोजर की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के साथ-साथ शवों की तलाश भी जारी है।
 

2

2/7

कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। रेस्क्यू के दौरान हाल ही में तीन और शव निकाले गए हैं। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी है, जिनका आसपास के अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान लगातार जारी है।
 

3

3/7

पटाखा फैक्ट्री के आसपास करीब 5 से 6 मकान थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि कई घरों का हिस्सा ढह गया। कुछ मकान पूरी तरह जमीन पर आ गए हैं। मौके पर अब उन घरों की जगह सिर्फ मलबा दिखाई दे रहा है। 
 

4

4/7

आसपास के दूसरे मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। किसी घर की पीछे की दीवार गिर गई तो किसी में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। कुछ मकानों में छेद तक हो गए हैं। हालात को देखते हुए इन घरों में रहने वाले लोगों को भी वहां से हटाना पड़ा।
 

5

5/7

हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। करीब 8 बुलडोजर लगाकर मलबा हटाया जा रहा है। बचाव दल मलबे के नीचे दबे लोगों और शवों की तलाश कर रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जैसे-जैसे मलबा हटाया जा रहा है, शव भी बरामद हो रहे हैं। इसी वजह से मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका बनी हुई है। फिलहाल जिलाधिकारी की ओर से 5 मौतों की पुष्टि की गई है।
 

6

6/7

हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्री को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह अवैध पटाखा फैक्ट्री थी। साल 2024 में इस फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और इसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। फैक्ट्री संचालक को जेल भी भेजा गया था।
 

7

7/7

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। इसके बाद कथित तौर पर फिर से पटाखा फैक्ट्री चलने लगी। अब इसी फैक्ट्री में हुए विस्फोट ने आसपास के कई घरों को तबाह कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा है कि अवैध फैक्ट्री चलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।