लेटेस्ट न्यूज़

मिर्जापुर: शख्स ने मनाया अपनी डॉगी का बर्थडे, 150 लोग हुए शरीक, DJ पर जमकर हुआ डांस

Mirzapur News: ‘बेजुबान’ जानवरों को लेकर लोगों के बीच अभी भी प्रेम बना हुआ है, इसकी जीती-जागती मिसाल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से सामने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Mirzapur News: ‘बेजुबान’ जानवरों को लेकर लोगों के बीच अभी भी प्रेम बना हुआ है, इसकी जीती-जागती मिसाल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से सामने आई है. आपको बता दें कि यहां एक शख्स ने अपनी पालतू फीमेल डॉगी का बड़े ही धूम-धाम के साथ जन्मदिन मनाया है. शख्स द्वारा किए गए इस आयोजन की अब खूब चर्चा हो रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, विंध्याचल के बनवारीपुर निवासी सुरेश कुमार बिंद नामक शख्स ने शुक्रवार को अपनी पालतू फीमेल डॉगी रानी का पांचवा जन्मदिन कुछ ऐसा मनाया कि वह चर्चा का विषय बन गया. बता दें कि इस दौरान पूरे गांव में निमंत्रण बांटा गया. करीब 150 से 200 लोग इस बर्थडे कार्यक्रम में शामिल हुए.

इस दौरान बकायदा घर पर टेंट लगाया गया था. घर वालों ने जन्मदिन का गीत गाकर अपने पालतू कुत्ते को बधाई दी. इसके बाद डीजे कि धुन पर खूब डांस हुआ. जम कर ठुमके लगे और जश्न मनाया गया. फिर सभी लोगों ने भोजन भी किया.

सुरेश कुमार बिंद का कहना है कि ‘यह डॉगी घर के सदस्य जैसी हमारी बच्ची है. इसलिए जश्न का आयोजन किया है.’

डॉगी के जन्मदिन पर आयोजित जश्न में भाग लेने के लिए पहुंचे पड़ोसी हरि बिंद कहते हैं, “सब उसे बहुत मानते हैं. इसलिए उसके जन्मदिन पर खास तरह की व्यवस्था की गई है.”

शर्मनाक! मिर्जापुर में SDM की मौजूदगी में पेड़ से ग्लूकोज की बोतल बांधकर हुआ मरीज का इलाज