लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: कालाबाजारी का गजब खेल! किसानों को दी गई सिर्फ 1-2 बोरी खाद, रजिस्टर पर 5 बोरी दर्ज

Banda News Hindi: यूपी के बांदा में खाद की कालाबाजारी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस कालाबाजारी का खुलासा तब हुआ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Banda News Hindi: यूपी के बांदा में खाद की कालाबाजारी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस कालाबाजारी का खुलासा तब हुआ जब जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए. निरीक्षण के दौरान अफसरों के भी होश उड़ गए. खुलासा हुआ कि किसानों को महज एक या दो बोरी ही खाद दी जा रही थी, लेकिन रजिस्टर में 5 बोरी खाद दर्ज की गई थी. इस खुलासे के बाद सचिव व एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.