लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी आदित्यनाथ आज आगरा मेट्रो सुरंग के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी पांच फरवरी (रविवार) को आगरा के रामलीला मैदान में मेट्रो रेल सुरंग के निर्माण कार्य…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी पांच फरवरी (रविवार) को आगरा के रामलीला मैदान में मेट्रो रेल सुरंग के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. यह जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो के उपमहाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्रा ने शनिवार को दी.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट पर खेरिया हवाई अड्डा पहुंचेंगे. मिश्रा के मुताबिक मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सायं 4.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे से गतंव्य के लिए रवाना हो जाएंगे.

गौरतलब है कि सरकार ने आगरा मेट्रो निर्माण को वर्ष 2019 में मंजूरी दी थी और इसके तहत पहले चरण में करीब 30 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया जा रहा है.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- आने वाले समय में फार्मा का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरने जा रहा UP