आगरा: सैंटा क्लॉस की टोपी न पहनने पर युवक की नौकरी गई? योगी यूथ ब्रिगेड ने किया हंगामा
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक कर्मचारी को मैनेजर ने महज इसलिए…
ADVERTISEMENT

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक कर्मचारी को मैनेजर ने महज इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने सैंटा क्लॉस की टोपी नहीं पहनी थी. मिली जानकारी के अनुसार, मैनेजर ने कर्मचारी को सैंटा क्लॉस की टीपी पहनकर फोटो खिंचवाने के लिए कहा था. कर्मचारी ने मैनेजर के कहने पर टोपी पहनकर फोटो क्लिक कराया, लेकिन कुछ देर बाद उसने टोपी उतार कर नीचे रख दी. आरोप है कि इसी वजह से कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया.