लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: कोरोना प्रमाण पत्र के साथ ही बहनें जेल में बंद भाईयों को बांध पाएंगी राखी

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने के लिए बहनों को टीकाकरण प्रमाणपत्र या आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने के लिए बहनों को टीकाकरण प्रमाणपत्र या आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट पेश करना होगा, तभी उन्हें जेल के अंदर जाने की अनुमति मिलेगी. एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.

जिला जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व के चलते जेल में इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया कि जेल में 3300 पुरुष और 160 महिला बंदी निरुद्ध हैं.

जिला जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया के अनुसार, रक्षाबंधन पर आने वाली बहनों के पास टीके की दोनों खुराक लगे होने का प्रमाण पत्र या आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि उन्हें पैक्ड सोनपापड़ी, गोला और रोली ले जाने की अनुमति होगी.

प्रभारी जेल उप महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके साथ जेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हथिनी अनारकली के 4KM तक चलने के मामले में महावत को भेजा गया जेल