लेटेस्ट न्यूज़

सभी दुकानदार अपना नाम बाहर जरूर लिखें...कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फनगर पुलिस ने जारी किया ये फरमान

सावन मास का पावन पर्व 22 जुलाई से शुरू होने वाला है. ऐसे में कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी. इसे देखते हुए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने कावड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एक नया आदेश जारी कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए एक नया आदेश भी जारी किया गया है. इसके चलते कावड़ यात्रा में खानपान की दुकानें (होटल, ढाबे और ठेले) जहां से भी कावड़िए खाने पीने की सामग्री खरीद सकते हो उन सभी को निर्देशित किया गया है कि वह अपनी-अपनी दुकानों पर प्रोपराइटर या फिर काम करने वाले के नाम को जरूर लिखें. इस बीच मुजफ्फरनगर जिले से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें ठेले वाले और दुकानदार अपनी दुकानों पर अपना नाम लिखकर सामान बेचते हुए नजर आ रहे हैं.